महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार देर रात ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर टोपे ने लिखा, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है और डॉक्टर से सलाह लेकर आइसोलेशन में हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना को हराकर आपकी सेवा में आऊंगा। जो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि सावधानी बरतें और कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराएं।
Recommended Video

महाराष्ट्र में काफी समय तक कोरोना के मामले लगातार घटने के बाद एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक हफ्ते से राज्य में नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ढाई महीने के बाद महाराष्ट्र में गुरुवार को पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कई शहरों में सख्तियां बढ़ाई गई हैं।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब अगर किसी बिल्डिंग में पांच या इससे ज्यादा कोरोना के मरीज मिलत हैं तो उसे सील कर दिया जाएगा। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि जो लोग होम क्वारंटीन किए जाएंगे, अब उनके हाथों पर स्टैम्प लगाए जाएंगे। वहीं बिना फेस मास्क के लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए 300 मार्शल को हायर किया जाएगा। इसके अलावा मुंबई में भी उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त मार्शल लगाए जाएंगे।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,427 नए कोविड-19 केस मिले हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 20,81,520 पहुंच गए हैं। वहीं 51,669 लोगों की मौत राज्य में कोरोना से हुई है। राज्य में 40,858 एक्टिव मरीज हैं।












Click it and Unblock the Notifications