देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के CM पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Recommended Video

    Devendra Fadnavis फिर बने CM,Ajit Pawar बने Deputy CM, BJP-NCP ने मिलाया हाथ |वनइंडिया

    नई दिल्‍ली। शनिवार सुबह महाराष्‍ट्र में भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्‍ट्र में सरकार को लेकर चल रही उठापटक का पूरा खेल ही बदल दिया और सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। फडणवीस के सीएम बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

    देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के CM पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम ने कहा, देवेंद्र फडणवीस जी और अजित पवार जी को क्रमशः मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे। सीएम पर की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद।

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+