Maharashtra: बैलेट पेपर से चुनाव करवाने पर हो रहा विचार, उद्धव सरकार विधानसभा में ला सकती है विधेयक

Ballot Papers for Elections: लंबे वक्त से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठते रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार EVM पर बड़ा फैसला लेने जा रही है, जिसके तहत राज्य में विधानसभा और स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाएंगे। इसके लिए उद्धव सरकार आगामी विधानसभा बजट सत्र में एक नया कानून भी ला सकती है। जिसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। एक इंटरव्यू में विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि भी की है।

Budget 2021

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार को ईवीएम के साथ बैलेट पेपर्स से भी मतदान करवाने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अगर ये ड्राफ्ट वक्त से तैयार हो जाता है, तो मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा। वहीं अगर बिल विधानसभा में पास भी हो जाता है, तो ये सिर्फ विधानसभा चुनाव और लोकल बॉडी इलेक्शन पर लागू होगा, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा चुनाव से जुड़ी सारी शक्तियां केंद्रीय चुनाव आयोग के पास हैं।

रिपोर्ट में ये भी बताया कि राज्य सरकार में शामिल गठबंधन के तीन बड़े दल यानी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने इस पर सहमति व्यक्त कर दी है। अगर उद्धव सरकार इस कानून को पास करवा ले जाती है, तो ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनेगा। ईवीएम लंबे वक्त से विवादों में है। हर हार के बाद विपक्षी दल इसे ही जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि चुनाव आयोग ने कई बार साफ किया है कि किसी भी हाल में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो सकती है।

क्या राज्य के पास हैं अधिकार?
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 328 के तहत विधानसभा के पास ये शक्तियां हैं कि वो इस तरह का फैसला ले सके। इसके अलावा राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक भी की है। अब राज्य में विधानसभा और स्थानीय चुनाव ईवीएम से होंगे या बैलेट पेपर से ये फैसला उद्धव सरकार करेगी। सरकार पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ही इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएगी। वहीं एनसीपी ने भी साफ कर दिया है कि इस फैसले पर वो उद्धव सरकार का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+