महाराष्ट्र में पू्र्व सीएम अशोक चव्हाण कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा झटका, ऑडियो क्लिप वायरल

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर हो रहे विवाद के चलते उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं। कथित तौर पर लीक हुई एक ऑडियो क्लिप में उन्होंने चंद्रपुर लोकसभा सीट से विशाल मुत्तेमवार को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताने के साथ ये भी कहा कि कोई उनकी नहीं सुन रहा है।

Maharashtra former cm Ashok Chavan may quit state Congress chief post

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को चंद्रपुर लोकसभा सीट से विशाल मुत्तेमवार के नाम को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। विशाल नागरपुर के पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार के बेटे हैं। ऑडियो टेप में वो कह रहे हैं कि मैंने भी समझाने की कोशिश की। मैं भी इस्तीफा देने की योजना भी बना रहा हूं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राज्य के कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि यह एक निजी बातचीत थी और वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। यह एक आंतरिक मामला है। मुझसे बात करने वाला व्यक्ति एक पार्टी कार्यकर्ता है और यह मेरा दायित्व है कि मैं उसका मनोबल ऊंचा रखूं। मैंने हाईकमान को चंद्रपुर लोकसभा सीट पर हो मतभेद के बारे में बता दिया है। गौरतलबा है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें से पांच महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों के लिए थी। नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस सीट का प्रतिनिधित्व अशोक चव्हाण करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+