महाराष्ट्र: SC के फैसले के बाद बोलीं सोनिया गांधी- जीत हमारी होगी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे को लेकर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को जीत मिलेगी। दूसरी ओर संसद भवन परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के सामने विपक्ष के सांसदों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

विपक्ष के सांसद खड़े हैं। वहां पहले सोनिया गांधी ने संविधान की कुछ पंक्तियां कहीं और उसके बाद विपक्ष के नेताओं ने ये पंक्तियां दोहराईं। एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने फैसले के बाद कहा कि सत्य की जीत हुई है और बीजेपी का अब खेल खत्म हो गया है। इस बीच कांग्रेस के एक और नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि संविधान दिवस के दिन देश को गिफ्ट मिल गया है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीएम फडणवीस को बुधवार यानी 27 नवंबर को शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट का सामना करना होगा और बहुमत साबित करना होगा। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के लिए नई उम्मीद लेकर आया है तो वहीं सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पावर को बड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications