Maharashtra Election Results 2019: शरद पवार बोले, हमने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फिलहाल बीजेपी काफी आगे चल रही है। इस बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष ने काफी मेहनत की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और उनकी सहयोगी पार्टियों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

पवार ने एनसीपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता आती है, सत्ता जाती है लेकिन एक कारण के लिए प्रतिबद्ध रहना महत्वपूर्ण है और हम लोगों को उनके द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं।
एनसीपी अध्यक्ष ने आगे कहा, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जो लोग हमें छोड़ गए थे, उन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपने समर्थकों के साथ चुनावों के बारे में कुछ बातों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही एक बैठक करेंगे और अपने भविष्य के बारे में बातचीत करेंगे। हमने अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की है।
हालांकि शरद पवार ने शिवसेना के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी-कांग्रेस और सहयोगी पार्टियां भविष्य के कार्य के बारे में मिलकर फैसला लेंगी। हम शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications