maharashtra election results 2019: पहले राउंड में शिवसेना-भाजपा को बड़ी बढ़त

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर पहले एक घंटे के रूझान में शिवसेना और भाजपा के गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है। रुझानों में महाराष्ट्र में एक बार फिर शिवसेना और भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। शुरु के 70 मिनट के रुझानों में भाजपा-शिवसेना को 147, एनसीपी-कांग्रेस को 56 और अन्य को 8 सीटों पर बढ़त है। महाराष्ट्र में अब तक के रुझान में भाजपा 82, शिवसेना 53, एनसीपी 27 औरकांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर पहले एक घंटे के रूझान में शिवसेना और भाजपा के गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है। रुझानों में महाराष्ट्र में एक बार फिर शिवसेना और भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। शुरु के 70 मिनट के रुझानों में भाजपा-शिवसेना को 147, एनसीपी-कांग्रेस को 56 और अन्य को 8 सीटों पर बढ़त है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, आज काउंटिंग हो रही है। चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी एलायंस के बीच माना जा रहा है।प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुन अघाड़ी, मायावती की बसपा और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम जैसे कई दल भी चुनाव में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में 8,97,22,019 मतदाताओं 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है।

288 सदस्यों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा में 2014 के चुनाव में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के बाद शिवसेना के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई थी। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे। तब कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीट जीतने में कामयाब रही थी। 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+