यहां तो उद्धव और मुख्यमंत्री से आगे हैं शरद
मुंबई। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में गठबंधन में सीट बंटवारे पर नाक का सवाल विवाद बन गया है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शिवसेना के उद्धव ठाकरे, काग्रेस के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार की आपस में लोकप्रियता देखी जाए तो यही उम्मीद लगाई जाएगी कि सबसे युवा नेता ही लोकप्रियता में सबसे आगे होगा। लेकिन बात यहां पर बिलकुल उलट है। फेसबुक को लोकप्रियता का आधार मान लिया जाए तो शरद पवार इन तीन कद्दावर नेताओं से सबसे आगे चल रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार को फेसबुक पर पसंद करने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। जबकि शिवसेना के उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण शरद पवार से पीछे चल रहे हैं।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे को फेसबुक पर पसंद करने के लिए लाइक का बटन दबाने वालों की संख्या 44 हजार के करीब है। जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री की अगर बात की जाए तो पृथ्वीराज चव्हाण को फेसबुक पर लाइक करने वालों की संख्या महज पच्चीस हजार पर सिमट गई है। ठाकरे का पेज इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं- https://www.facebook.com/pages/Uddhav-Thackeray/108332032521155#
फेसबुक की रेस में चव्हाण इन दो नेताओं से पीछे हैं। इससे नेताओं की युवा वर्ग में लोकप्रियता में का अंदाजा लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications