महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया इस्तीफे का ऐलान, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफे की खबरों के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लाइट टीवी पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया, इसके अलावा उन्होंने शिवसेना पर भी हमला बोला है। आइए जानते हैं देवेंद्र फडणवीस के प्रेस कांफेंस की मुख्य बातें...

Maharashtra Devendra Fadnavis announced his resignation know 10 big things about the press conference
  • मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया।
  • फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने हमें चुनाव से पहले कहा था कि वे किसी के भी साथ जाएंगे, जो उन्हें सीएम पद दे।
  • देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनावों में स्पष्ट बहुमत गठबंधन को दिया गया और भाजपा को अधिकतम 105 सीटें मिलीं। हमने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन यह जनादेश बीजेपी के लिए था क्योंकि हमारे द्वारा लड़ी गई सभी सीटों में से 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के विधायकों ने जीत दर्ज की।
  • मुंबई में फडणवीस ने कहा, हमने लंबे समय तक शिवसेना का इंतजार किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कांग्रेस-राकांपा से बात की।
  • फडणवीस ने कहा कि जिस पार्टी के प्रमुख किसी से मिलने के लिए ठाकरे निवास (मातोश्री) के बाहर कदम नहीं रखते थे वह सरकार बनाने के लिए खुद कांग्रेस और एनसीपी के घर चलकर गए।
  • फडणवीस ने बताया कि अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुझे इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि वो निजी कारणों से ऐसा कर रहे हैं।
  • मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस ने कहा कि राजभवन में जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।
  • देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे लेकिन जो सरकार तीन दलों की बनने जा रही है ये भी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
  • शिवसेना नेता संजय राउत के आरोप पर फडणवीस ने कहा कि, हमने अजित पवार के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी।
  • फडणवीस बोले- विरोधी विचारधारा वाले दल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं, शिवसेना का हिंदुत्व सोनिया गांधी के चरणों में हुआ नतमस्तक।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+