Maharashtra: शिवसेना-एनसीपी का मुख्यमंत्री ढाई-ढाई साल के लिए होगा: सूत्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज दिन भर सियासी उठापटक का दौर जारी रहा। एनसीपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच आज सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। शाम होते-होते यह साफ होने लगा कि एनसपी और कांग्रेस शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, हालांकि अभी भी सरकार के बीच इन सभी दलों की क्या भूमिका है इसपर चर्चा होनी बाकी है।

क्या बनेगी बात

क्या बनेगी बात

इस बीच एनसीपी के सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर कांग्रेस और एनसीपी सरकार का गठन करेंगी। साथ ही सूत्रों की मानें तो शिवसेना और एनसीपी के बीच प्रदेश में मुख्यमंत्री पद 50-50 के फॉर्मूले पर चलेगा। यानि पहले ढाई वर्ष शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा, जबकि बाकी के ढाई वर्ष एनसीपी का मुख्यमंत्री होगा। हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र में सरकार का गठन होगा

महाराष्ट्र में सरकार का गठन होगा

इससे पहले कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में सरकार का गठन किया जाएगा। गठबंधन में अभी कुछ पहलुओं पर चर्चा होनी बाकी है, हमे उम्मीद है कि प्रदेश में हम स्थिर सरकार देने में सफल होंगे। वहीं एनसीपी नेता ने नवाब मलिक ने कहा कि यह साफ है कि तीनों ही दल मिलकर सरकार का गठन करेंगे। सैद्धांतिक रूप से हम सरकार के गठन के लिए तैयार हैं।

शिवसेना के रुख का इंतजार

शिवसेना के रुख का इंतजार

बहरहाल देखने वाली बात यह है कि एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं की ओर से इस बयान के बाद शिवसेना का क्या रुख होगा। दिलचस्प बात यह होगी कि क्या शिवसेना एनसीपी के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर 50-50 फीसदी के फॉर्मूले के लिए तैयार होगा। शिवसेना के नेता संजय राउत पहले भी कह चुके हैं कि प्रदेश में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में सरकार का गठन हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+