सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं महाराष्ट्र सीएम फड़नवीस की पत्नी अमृता
मुंबई। शुक्रवार शाम महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जिसके लिए ऊपर वाले का लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहिए। दरअसल महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस एक रोड हादसे में बाल-बाल बची हैं।

खबर है कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने इनोवा कार से जा रही थीं, वो ही उसी समय मुंबई के लोअर परेल में उनकी इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया लेकिन इस हादसे में देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस समेत सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन कार के परखच्चे उड़ गये।
गौरतलब है कि अमृता एक्सिस बैंक में असोसिएट वाइस-प्रेजिडेंट हैं और इसकी नागपुर में प्रीमियम ब्रांच की हेड हैं। अमृता ने पति के सीएम बनने के बाद भी अपनी नौकरी छोड़ी नहीं हैं। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications