VIDEO:'रिवर एंथम' में पत्नी संग नजर आए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस इस गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं

नई दिल्ली। अपने काम को काम को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने और लोगों को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 'मुंबई रिवर एंथम' तैयार किया है। खास बात यह है कि इस रिवर एंथम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस नजर आ रही हैं। इस रिवर एंथम को अमृता और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम की आवाज पर देवेंद्र फडणवीस होठ हिलाते नजर आ रहे हैं। यह गाना यू ट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। वहीं इस गाने को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

विवादों में वीडियो

विवादों में वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस इस गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष से लेकर सोशल मीडिया तक पर आलोचनाओं का दौर चल रहा है। पेशे से बैंकर और शौकिया सिंगर सीएम की पत्नी अमृता की आवाज और एक्टिंग के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया गया है। टी सीरिज के बैनर तले यह गाना नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शूट किया गया है। विवाद की सबसे बड़ी वजह गाने में सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र पुलिस समेत कई अफसरों की मौजूदगी है। इस गाने में देवेंद्र फडणवीस सिंगर सोनू निगम की आवाज पर होंठ हिलाते नजर आ रहे हैं।

'सीएम की पत्नी की गायकी को बढ़ावा दिया जा रहा है'

'सीएम की पत्नी की गायकी को बढ़ावा दिया जा रहा है'

एनसीपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सीएम की पत्नी की गायकी को बढ़ावा देने के लिए इस गाने में न केवल मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया है बल्कि मुंबई शहर के बड़े अधिकारियों को भी इसका हिस्सा बनाया गया है। एनसीपी नेता जितेन्द्र आवड ने कहा कि अधिकारियों को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने इस वीडियो पर हैरानी जाहिर की है। मनसे ने भी वीडियो में सीएम की पत्नी के होने को लेकर सवाल उठाए हैं।

गाना यू ट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है

गाना यू ट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है

यह गाना यू ट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और नदियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को बताने का प्रयास किया गया है। गाने में लीड रोल में महाराष्ट्र के सीएम की वाइफ हैं। रिवर एंथम के बीच में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त अजय मेहता और राज्य सरकार के कई अधिकारी नजर आ रहे हैं। बता दें कि कई मौकों पर अमृता पहले भी राज्य सरकार के सामजिक सरोकार से जुड़े कामों में सक्रिय रूप से भागीदारी दिखा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+