महाराष्ट्रः सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संभाला कार्यभार, सबसे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष पर हस्ताक्षर किए
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज (सोमवार) अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन मंत्रालय पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसे मुख्यमंत्री ने कुसुम वेंगुरलेकर को सौंप दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।

बता दें राज्य में भाजपा और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है, वहीं एनसीपी नेता अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
Chief Minister's Office, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis’ first signature of this tenure was done on a CM Relief Fund cheque, on reaching Mantralaya, which was handed over to Kusum Vengurlekar by the Chief Minister. pic.twitter.com/e9klSBasiN
— ANI (@ANI) November 25, 2019
इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक साथ विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराज चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट को लेकर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगा। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की थी। तीनों दलों ने कोर्ट में अपनी दलीलों में विधानसभा में तुरंत बहुमत परीक्षण की मांग की है।
भाजपा को मिला एक और दिन का समय
अब बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को एक और दिन का समय मिल गया है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में विधायकों को अपने पाले के बचाए रखने की कवायद तेज हो गई है। शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ 162 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। वहीं अब शिवसेना ने अपने विधायकों का ठिकाना भी बदल दिया है। इन विधायकों को अब होटल लेमन ट्री प्रीमियर में भेज दिया गया है। इससे पहले ये होटल द ललित में ठहरे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications