30 जनवरी से अन्ना हजारे फिर से करेंगे अनशन, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर से आंदोलन पर बैठने जा रहे हैं। 30 जनवरी से अन्ना हजारे महाराष्ट्र के अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। अनशन से पहले अन्ना हजारे ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकपाल कानून बनकर 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार पांच साल बाद बार-बार बहानेबाजी करती है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि अगर मोदी सरकार चाहती तो क्या लोकपाल कानून में पाल साल लगते।

 Maharashtra CM Comes Under The Ambit Of Lokayukta, Anna Hazare To Sit On Fast Nonetheless

उन्होंने साफ किया कि उनका ये अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष, पार्टी के विरुद्ध में नहीं है। उन्होंने कहा कि वो समाज और देश की भलाई के लिए बार-बार आंदोलन करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। गौरतलब है कि साल 2011-12 में अन्ना हजारे के दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन किया। केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे ने जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन के बाद कई नई राजनीतिक चहरों का उदय हुआ। दिल्ली की सरकार में शामिल कई मंत्री, राजनेता और मुख्यमंत्री अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+