कल पीएम मोदी से सीएम ठाकरे करेंगे मुलाकात, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली, 7 जून। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल भी होगा। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत को लेकर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार अन्य समुदायों को मिल रहे आरक्षण में छेड़छाड़ किए बिना मराठाओं को आरक्षण देने के ''हरसंभव प्रयास'' कर रही है। दोनों नेताओं के बीच इसके पहले पिछले महीने में बातचीत हुई थी। तब पीएम मोदी ने ठाकरे और तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी।
इससे पहले डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अन्य समुदायों के मौजूदा कोटे में दखल किए बिना मराठों को आरक्षण देने के लिए "हर संभव प्रयास" कर रही है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली एक समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की कि मराठा आरक्षण को रद्द करने के शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार एक समीक्षा याचिका दायर करे।












Click it and Unblock the Notifications