Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका, MLA आशीष देशमुख ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीजेपी को उस वक्त झटका लगा जब कटोल विधायक आशीष देशमुख ने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को सौंप दिया। देशमुख पार्टी से काफी समय से नाराज चल रहे थे। आशीष देशमुख ने पहले भी कहा था कि बीजेपी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन पिछले चार वर्षों में देश में केवल 2.2 लाख नौकरियां पैदा की गई।

Maharashtra: BJP MLA Ashish Deshmukh submits his resignation to the Speaker of the Legislative Assembly

आशीष पार्टीलाइन से हटकर कई बार बयानबाजी कर चुके थे जिसके कारण फडणवीस सरकार की मुश्किलें बढ़ जाती थी। आरक्षण से लेकर रोजगार के मौके पर वे अपनी ही सरकार को कई बार कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। वे लगातार कहते रहे हैं कि सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें: विवेक तिवारी के मर्डर वाली रात क्या-क्या और कैसे हुआ, सना ने किए बड़े खुलासे

पार्टी से नाराज चल रहे कटोल विधायक आशीष देशमुख ने मोदी सरकार और महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर रोजगार पैदा करने में असफल रहने को लेकर पहले भी निशाना साधा था। पहले भी आशीष देशमुख ने मुस्लिमों के आरक्षण के मुद्दे को उठाकर बीजेपी सरकार को मुश्किल में डाल दिया था।

ये भी पढ़ें: विवेक तिवारी हत्याकांड: चश्मदीद सना ने आरोपी पुलिसवाले की पत्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+