महाराष्ट्र: भाजपा एमएलए के बगावती सुर, इस्तीफा देकर घर बैठें देवेंद्र फडणवीस

इस्तीफा देकर घर बैंठे देवेंद्र फड़नवीस: भाजपा विधायक

मुंबई। महाराष्ट्र में विधायक आशीष देशमुख ने अपनी ही पार्टी के सीएम देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं हैं। देशमुख ने कहा है कि अगर फडणवीस किसानों और प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर नहीं पा रहे हैं तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाएं। देशमुख ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया कि ये सरकार और सीएम दोनों किसानों के मुद्दे पर काम करने में असफल रही है। किसानों के हितों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

 किसानों के मुद्दों पर कर रहे हैं यात्रा

किसानों के मुद्दों पर कर रहे हैं यात्रा

आशीष देशमुख नागपुर जिले के काटोल विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। वो काफी समय के किसानों के मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरते रहे हैं। वो किसानों से जुड़े मुद्दों पर विदर्भ आत्मबल यात्रा कर रहे हैं। आशीष का कहना है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ के मुद्दे पर नाराज करने का काम किया है। अलग विदर्भ राज्य समेत विविध मांगों को लेकर उन्होंने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के समय मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

अलग विदर्भ की करते रहे हैं मांग

अलग विदर्भ की करते रहे हैं मांग

आशीष विदर्भ राज्य निर्माण की मांग लगातार उठाते रहे हैं। आशीष का कहना है कि मुख्यमंत्री ने विदर्भ के मुद्दे से साफ तौर से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि विदर्भ के लिए उन्होंने 7 बार अशासकीय प्रस्ताव रखा, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर वे विदर्भ की भावनाओं का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं और ये विदर्भ की जनता का अपमान है। अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे आशीष देशमुख काफी समय से सरकार को विदर्भ के मुद्दे पर घेरते आए हैं। उनका कहा है कि विदर्भ की जनता ने कई सरकारें बदलीं लेकिन विदर्भ के किसानों के जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हरियाणा में सैनी से बगावती तेवर

हरियाणा में सैनी से बगावती तेवर

एक तरफ महाराष्ट्र में आशीष देशमुख भाजपा से बगावती रुख अख्तियार किए हुए हैं तो वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने भी अपनी ही पार्टी पर हमला बोल रखा है। गुरुवार को हरियाणा के जींद में अमित शाह की रैली के एक दिन बाद ही भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने खुलकर पार्टी की नीतियों और अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। राजकुमार सैनी ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने जींद में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की रैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ये रैली सिद्धांतों को ताक पर रखकर आयोजित की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+