Maharashtra Assembly Election 2019: जानें नासिक ईस्ट विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Maharashtra Assembly Election 2019: जानें नासिक ईस्ट विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ

Recommended Video

    Maharashtra Assembly Elections: जानिए Nashik East Seat के सियासी समीकरण । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हम आपको उसके सभी विधानसभी सीटों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसके तहत आज हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र विधानसभा सीट नासिक ईस्ट के बारे में। नासिक पूर्व विधानसभा सीट नासिक जिले में आता है। यह सीट नाशिक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    Maharashtra Assembly Election 2019: Know all About Nashik East Assembly Seat

    नासिक शहर विश्व प्रसिद्ध कुम्भ मेला आयोजित किया जाता है। इसके अलावा यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी है। इस सीट पर साल 2014 में भाजपा के विधायक बालासाहब महादु ने जीत हासिल की। इस सीट पर वोटरों की संख्या 317898 से अधिक है। जिसमें 850,457 पुरूष मतदाता और 742,780 महिला मतदाता है। साल 2014 के चुनाव में यहां 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे और वोटिंग 52.58 फीसदी हुई थी।

    कैसा रहा साल 2014 के विधानसभा चुनाव का हाल

    साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। वहीं शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अकेले चुनाव लड़ा था, ना भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और ना ही कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था।

    21 अक्‍टूबर को है मतदान

    महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। आपको बता दें कि चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+