मनसुख हत्याकांड में गाड़ी सीज, देशमुख पर राज्यसभा में नोटिस, महाराष्ट्र लेटर विवाद पर अब तक के 10 बड़े अपडेट

मनसुख हत्याकांड में गाड़ी सीज, देशमुख पर राज्यसभा में नोटिस, महाराष्ट्र लेटर विवाद पर अब तक के बड़े अपडेट

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 100 करोड़ की वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अनिल देशमुख का लिंक सचिन वाजे के साथ जुड़ गया है। सचिन वाजे को एंटीलिया केस में गिरफ्तार किया गया है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी के मामले की जांच और मनसुख हिरेन हत्याकांड का मामला भी अब राजनीति से जुड़ गया है। परमबीर सिंह का आरोप है कि अनिल देशमुख एंटीलिया केस में गिरफ्तार सचिन वाजे को 100 करोड़ की उगाही का टारगेट देते थे। आरोप के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे की बात पर एनसीपी ने कहा कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। उद्धव ठाकरे की सरकार ने आरोप लगाए हैं कि परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस की जांच में बाधा डालने के लिए ये सारा ड्रामा किया है। आइए केस के अब तक के सारे बड़े अपडेट जानते हैं?

Anil Deshmukh

Recommended Video

    Sharad Pawar के क्वारंटीन वाले दावे पर फंसे Anil Deshmukh, अब दी ये सफाई | वनइंडिया हिंदी

    1. मंगवार (23 मार्च) को ये महाराष्ट्र एटीएस (एंटी-टेररिज्म क्वाड) ने मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में दमन से एक वोल्वो कार जब्त की है। एटीएस मनसुख हिरेन मौत मामले की जांच रही है। मनसुख हिरेन का शव ठाणे की एक नाली में बरामद किया गया। मनसुख की पत्नी हत्या का आरोप सचिन वाजे पर लगाया है। सचिन वाजे फिलबाल एनआईए के हिरासत में हैं।

    2. सुप्रीम कोर्ट मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर 26 मार्च को सुनवाई कर सकती है। परमबीर सिंह ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर होमगार्ड में शिफ्ट किए जाने को लेकर याचिका दायर की है। याचिका में अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग भी की गई है।

    3. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ एक परमबीर सिंह के आरोपों पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

    4. देवेंद्र फडणवीस ने मंगवार (23 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वीआईपी मूवमेंट के पुलिस रिकॉर्ड का हवाला देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस गए थे। 24 फरवरी को मंत्राालय में थे। 15 और 27 फरवरी को देशमुख घर से बाहर थे और अधिकारियों से मिल रहे थे। शरद पवार ने सोमवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, उन्हें गलत जानकारी दी गई। मुझे लगता है कि शरद पवार साहब को ठीक से ब्रीफ नहीं किया गया था।

    5. महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल देशमुख अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर सफाई देते हुए ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में अनिल देशमुख ने कहा कि मीडिया में उनके बारे में गरत जनाकारी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने 15 फरवरी को चार्टर प्लेन से मुंबई जाने की बात भी स्वीकार की है।

    6. अनिल देशमुख पर लगे आरोपों पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि देशमुख क्वारंटीन पीरियड में किसी पुलिस अधिकारी से नहीं मिले थे। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर नवाब मलिक ने कहा कि ट्रांसफर होने के बाद से ही वह अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं। हम सब जानते हैं परमबीर सिंह दिल्ली गए थे, वहां किससे मिले थे, क्या उन्हें सलाह दी गई थी, सारी बातों का खुलासा सही वक्त आने पर होगा।

    7.अनिल देशमुख के ने सोमवार (22 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट में एक याटिका डाली थी। याचिका में अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की गई है। अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाते हुए याचिका में परमबीर सिंह ने कहा कि अनिल देशमुख दादरा और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर के आत्महत्या मामले में भाजपा के नेताओं को फंसाना चाहते हैं।

    8. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अनिल देशमुख को बेगुनाह बताया था और कहा था कि इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं बनता है। उन्होंने परमबीर सिंह के पत्र लिखने के वक्त पर सवाल उठाए थे।

    9. बीजेपी नेताओं सहिक मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देने वाले हैं।

    10. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखते हुए दावा किया कि अनिल देशमुख ने एंटीलिया केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर होमगार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+