विधानसभा स्पीकर के चयन के बाद उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर का आज चयन हो गया है। कांग्रेस नेता नाना पटोल को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। नाना पटोले को स्पीकर बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम को वापस ले लिया है। फड़णवीस ने कहा कि हमने किसन कठोरे के नाम का प्रस्ताव विधानसभा स्पीकर के पद के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों ने अपील की यह परंपरा रही है कि स्पीकर की उम्मीदवारी निर्विरोध रहती है, लिहाजा हमने इस अपील को स्वीकार करते हुए अपने उम्मीदवार के नाम को वापस ले लिया है।

fadnavis

किसान परिवार से आते हैं नाना पटोले

वहीं कांग्रेस नेता नाना पटोले को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि नाना पटोल किसान परिवार से आते हैं और मैं इस बात को लेकर काफी आश्वस्त हूं कि वह हर किसी को न्याय देंगे। इससे पहले एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने कहा कि विधानसभा स्पीकर पद के लिए विपक्ष ने भी उम्मीदवार उतारा था, लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया।

फ्लोर टेस्ट किया पास

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को उद्धव ठाकरे सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था, बहुमत परीक्षण के दौरान महा विकास अघाड़ी सरकार के पक्ष में 169 वोट पड़े। वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक विधायक समेत 4 विधायकों ने फ्लोर टेस्ट में किसी का सपोर्ट नहीं किया। चारों विधायक तटस्थ रहे। इससे पहले बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी की ओर से लगातार इसको लेकर सवाल उठाए गए।

नियमों का उल्लंघन

दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों के खिलाफ विधानसभा सत्र को बुलाया गया। मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों पर खुद उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में जवाब दिया। दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों के खिलाफ विधानसभा सत्र को बुलाया गया। मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ग्रहण किया। बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों पर खुद उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में जवाब दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+