महाराष्‍ट्र: आदित्‍य ठाकरे का दावा- शिंदे खेमे के 15 से 20 बागी विधायक वापस आना चाहते हैं

महाराष्‍ट्र: आदित्‍य ठाकरे का दावा- शिंदे खेमे के 15 से 20 बागी विधायक वापस आना चाहते हैं

मुंबई, 28 जून: महाराष्‍ट्र सरकार पर चल रहे संकट के बीच राज्‍य में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। वहीं हाथ से महाराष्‍ट्र की सत्‍ता खिसकते देख महाराष्‍ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्‍य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के साथ गए बागी विधायकों पर तीखा हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे के बागी खेमे के 15 से 20 विधायक शिवसेना के संपर्क में हैं और उन्होंने पार्टी से उन्हें गुवाहाटी से मुंबई वापस लाने का आग्रह किया है।

Recommended Video

    Maharashtra Crisis: Aaditya Thackeray का दावा- लौटना चाहते हैं विधायक | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    aditya

    आदित्‍य ठाकरे ने मुंबई के भायखला में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा बागी विधायकों ने खुद को लाखों-करोड़ों में बेचा है। इन विधायकों ने खुद को लाखों और करोड़ों में या उनकी फाइलें खोले जाने के बाद बेच दिया है। हमारी महाअघाड़ी सरकार आगे भी जारी रहेगी। जिस शक्ति ने हमें यहां लाया है... हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे।

    आदित्‍य ठाकरे ने कहा असम के एक होटल में ठहरे विद्रोहियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब अस्पताल में भर्ती थे तब उन्‍होंने खुद को बेच दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अब इंसानियत नहीं बची है? हमने उन पर भरोसा किया।

    बता दें सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के बागी विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, डिप्टी स्पीकर द्वारा शिंदे समेत 15 अन्य विधायकों को जारी किए गए अयोग्यता नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की। महाराष्ट्र बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा बीजेपी को अभी बहुमत साबित करने की जरूरत नहीं है। हम महाअघाडी के यह घोषित करने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके पास नंबर नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+