म्याऊं-म्याऊं की आवाज से होती थी झुंझलाहट, बुजुर्ग ने पड़ोसी की बिल्ली को 15 वीं मंजिल से फेंका

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कसरवाडवली में 64 के एक बुजुर्ग को अपनी पड़ोसी की बिल्ली को 15वें माले से फेंककर मार डालने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। बुजुर्ग ने कथित तौर पर बिल्ली की आवाज से झुंझलाकर ये कदम उठाया। 15 वें माले से जमीन पर गिरने की वजह से बिल्ली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

64 साल के शिवराम पांचाल ने शनिवार शाम को अपने फ्लैट की बालकनी से बिल्ली को नीचे फेंक दिया था। बिल्ली के मालिक पांचाल के पड़ोसी अब्दुल शेख ने मामले की शिकायत पुलिस मे की थी। पुलिस ने बिल्डिंग का सीसीटीवी जांचा तो उसमें पांचाल बिल्ली को फेंकते दिख रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पोता खेलने को लाया था पड़ोसी की बिल्ली

पोता खेलने को लाया था पड़ोसी की बिल्ली

शिवराम पांचाल अपने बेटे, बहू और पोते के साथ टेटोनिया बिल्डिंग में 15 वें माले पर रहते हैं। इसी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर अब्दुल रहते हैं, जिन्होने बिल्ली पाली हुई थी। शनिवार को पांचाल का पोता बिल्ली को घर ले आया और उससे खेलने लगा। बिल्ली की आवाज से पांचाल को झुंझलाहट हुई, पहले उसने बिल्ली को पीटा और फिर नीचे फेंक दिया।

नौकरानी ने की बचाने की कोशिश

नौकरानी ने की बचाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि बिल्ली की आवाज से शिवराम पांचाल इतना झुंझलाया कि अपने पोते और घर काम करने वाली नौकरानी के रोकने के बावजूद बिल्ली को बालकनी से फेंक दिया। पुलिस ने जानवरों से अपराध के खिलाफ कानून के तहत पांचाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि उम्र का हवाला देने पर पांचाल को कोर्ट से जमानत मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+