स्कूल की रसोई में अचानक निकल आए 60 जहरीले सांप, मचा हड़कंप

हिंगोली (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के एक स्कूल में 60 जहरीले सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक स्कूल की रसोई में ये सांप निकले थे। जैसे ही इसकी सूचना छात्रों और स्कूल स्टाफ को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। तुरंत ही इसकी जानकारी आस-पास के इलाके में फैल गई। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया, जिसने किसी तरह से सभी 60 सांपों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

जिला परिषद स्कूल में निकले रसेल वाइपर सांप

जिला परिषद स्कूल में निकले रसेल वाइपर सांप

पूरा मामला हिंगोली जिले के पांगरा बोखारे गांव के जिला परिषद स्कूल का है। स्कूल प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्कूल में खाना बनाने वाले (कुक) ने सबसे पहले इन सांप को देखा। खाना बनाने वाले ने बताया कि रसोई में ये सांप उस जगह मिले जहां खाना बनाने के लिए लकड़ियां और ईंधन रखे हुए थे। जैसे ही उसने उन लकड़ियों को उठाया, वहां पहले दो रसेल वाइपर सांप नजर आए। इसके बाद उसने देखा कि एक के बाद एक करीब 60 रसेल वाइपर सांप निकल आए।

सांप निकलने के बाद स्कूल में मचा हड़कंप

सांप निकलने के बाद स्कूल में मचा हड़कंप

स्कूल के प्रधानाचार्य त्रियाम्बक भोसले ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि स्कूल में इतनी ज्यादा संख्या में सांप निकल आए हैं तो सभी लोग डर गए। इस बीच गांव के लोगों को जब इसका पता चला तो वो भी लाठी-डंडे और पत्थर के साथ स्कूल में आ गए। हालांकि हमने उन्हें सांप मारने से मना कर दिया।

स्नेक कैचर ने सभी सांप को पकड़ा

स्नेक कैचर ने सभी सांप को पकड़ा

बाद में हमने एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया। उस सांप पकड़ने वाले करीब दो महीने की मेहनत के बाद सभी सांप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उसने सभी सांप को एक बॉटल में बंद कर लिया। इसके बाद इन सांप को फॉरेस्ट अधिकारी जेडी कचवे को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+