महाराष्ट्र: बच्चा चोर समझकर 5 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। असम के बाद अब महाराष्ट्र में भीड़ ने पीट-पीट कर 5 लोगों की हत्या कर दी। महाराष्ट्र के धुलिया जिले में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। लोगों ने पांचों को बच्चा चुराने वाला गैंग समझ लिया और बिना कुछ पूछताछ किए ही 5 लोगों को जमकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने पांचों की इतनी पिटाई की कि पांचों की मौत हो गई।

 Maharashtra: 5 people lynched by villagers this afternoon on suspicion of child theft in Rainpada village of Dhule district.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस घटना की वजह से इलाके में तनाव का माहौल था, जिसके बाद पुलिस ने सामाजिक संगठन के लोगों की मदद से वहां के लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पांचों आदिवासी लड़के थे। गांववालों को लगा ये लोग बच्चा चोरी करने आए हैं और इसके बाद गांववालों ने पत्थर-डंडे से पांच लोगों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले ही धुलिया जिले से सटे नन्दूरबार जिले के मसावद तहसील इसी तरह से भीड़ ने बच्चा चुराने के आरोप में कुछ लोगों की गांववालों ने जमकर पिटाई कर दी और उनकी कार को आग के हवाले कर दिया। वहीं इससे पहले असम के कार्बी आंगलॉन्ग जिले में भीड़ ने दो युवकों बच्चा चोरी के शक में पीट-पीट कर मार डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+