महाराष्ट्र: कुएं में सफाई के दौरान हादसा, 5 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कल्याण में जिंदगी देने वाला पानी का एक कुआं अचानक मौत का कुआं बन गया। गुरुवार को इसमें हुए एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बचाव के लिए गए दो अग्निशमन के कर्मचारी भी हैं। सभी की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दि‍या है। पुलि‍स मामले की जांच कर रही है।

 Maharashtra:5 people died while cleaning a well in Kalyan, Thane

ठाणे पुलिस ने बताया कि, एक मजदूर इस कुएं की सफाई के लिए उतरा था। कुएं में उतरने ही उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद दो और लोग कुएं में मजदूर को बचाने के लिए उतरे थे। उनकी भी दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुएं की गहराई ज्‍यादा होने के कारण सभी मजदूर कुएं के अंदर को चले गए लेक‍िन उन्‍हें बाहर नि‍कलना मुश्‍क‍िल हो गया।

उन्‍होंने बताया कि कुआं कल्याण (पूर्व) के नेटिवली लोकग्राम क्षेत्र में नाले के पास स्थित है, जिसका पानी औद्योगिक प्रदूषण से दूषित है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुआ कुछ रासायनिक अपशिष्ट से भरा था। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने अपशिष्‍ट रसायन के कारण अवरोध को हटाने के लिए कुएं में उतरे थे। लेकिन वह जहरीली गैस के शिकार हो गए।

कुएं से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। रासायनिक टेस्ट करने के लिए कुएं के पानी का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि नजदीक के एक गटर से भी पानी का नमूना लिया गया है, जिसमें सल्फर की मात्रा मौजूद हो सकती है। हो सकता इसी चलते कुएं में जहरीली गैस इकठ्ठा हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+