सांई नगरी शिरडी में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
शिरडी। सांई नगरी शिरडी हत्या की सनसनीखेज वारदात से हिल गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। जबकि दो अन्य लोगों घायल बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसका नाम अर्जुन पन्हाले है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घटना सुबह 9:30 बजे की है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्याएं की गई हैं।
वहीं अवैध संबंधों को लेकर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मरने वालों में बुजुर्ग दम्पत्ति नामदेव ठाकुर, डगाबाई ठाकुर और 16 साल की खुशी ठाकुर है। जबकि राजेंद्र ठाकुर और तहवु ठाकुर जख्मी हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications