Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़, PM मोदी और शाह के महाकुंभ जाने की आ गई डेट, जानिए कब करेंगे स्नान?

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजत महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ भक्तों के शामिल लेने की उम्मीद है। महाकुंभ (Mahakumbh 2025) दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज हर चीज पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। देश और दुनिया से लोग महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने वाले हैं।

मालूम हो कि महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में सोमवार देर रात (20 जनवरी) तक 8.81 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। वहीं अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी महाकुंभ में स्नान की तारीख आ गई। ऐसे में जानिए कब ये लोग प्रयागराज जाएंगे?

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ कब जाएंगे VIP?

सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी के महाकुंभ में शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महाकुंभ में शामिल होने की तारीख 10 फरवरी बताई जा रही है।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम में संगम में पवित्र स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है। इस बीच सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं, यूपी पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​अलर्ट पर है।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: हेलीकॉप्टर ने तय समय पर श्रद्धालुओं पर नहीं बरसाए फूल, योगी सरकार ने की कार्रवाई, केस दर्ज

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने व्यवस्थाओं पर कही ये बात

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। जहां उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि "यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मैं कई शिविरों में गया। मैं बहुत खुश हूं। योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+