Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 से पहले तीर्थराज की अद्भुत तस्वीरें, देखें कैसी है तैयारी
महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। रविवार को महाकुम्भ नगर में महानिर्वाणी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित हो चुकी है। मेला क्षेत्र में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई हैं। श्रद्धालुओं को कोई अड़चन न आए, इसके लिए QR कोड का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए लाल, हरे, नीले नारंगी रंग के कोड लगाए गए हैं। इस बीच रविवार शाम को कुंभ क्षेत्र की अद्भुत तस्वीरें सामने आईं हैं।
प्रयागराज में हर 12 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन होता है। आपको बता दें कि महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में से एक है और हिंदू धर्म के लिए काफी पवित्र माना जाता है। प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर इसका आयोजन होता है।

अद्भुत डोम सिटी
महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डोम सिटी झलक बेहद अद्भुद है। संगम में महाकुंभ की शुरुआत के पूर्व ही आस्था और अध्यात्म की दुनिया आकार लेने लगी है। कुम्भ क्षेत्र में आधुनिक और भव्य शहर को देखकर हर किसी की आँखें चौंधिया जाएंगीं। आधुनिकता, भव्यता और अध्यात्म का यह अद्भुत मेल है डोम सिटी, जिसे पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी ईवो लाइफ स्पेस तैयार कर रही है।
ब्लू क्यूआर कोड
ब्लू रंग जा क्यूआर कोड होटल बुकिंग और खानपान की व्यवस्था के लिए होगा। इस पर स्कैन करते ही श्रद्धालु महाकुंभ मेले के लिए आवास बुकिंग से जुड़ी जानकारी मिलेगी। खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
ग्रीन क्यूआर कोड
हरे रंग का क्यूआर कोड कुंभ प्रशासन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाता है। इस पर स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को प्रशासन के नंबर प्राप्त होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के नंबर का पीडीएफ़ खुलेगा जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
ब्लैक क्यूआर कोड
काले रंग के क्यू आर कोड को स्कैन करते ही सहायक AI चैट बॉक्स खुलेगा। इसे खासकर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। एक ही प्लेटफॉर्म अलग-अलग प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications