Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाभारत में अहम भूमिका निभाने वाले एक्‍टर सतीश कौल का हुआ निधन, लॉकडाउन में मांगी थी आर्थिक मदद

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौल का शुक्रवार को कोरोना के चलते मुंबई में निधन हो गया। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों में और महाभारत धारावाहिक में भगवान इंद्र की भूमिका निभाने वाले सतीश कोरोना से पीड़ित थे। अतिताभ बच्‍चन और दिलीप कुमार जैसे दिग्‍गज कलाकारों के साथ काम कर चुके सतीश कौल की अचानक मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। टीवी इंडस्‍ट्री और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोगों ने सतीश कौल के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

सतीश कौल ने लॉकडाउन में मांगी थी आर्थिक मदद

सतीश कौल ने लॉकडाउन में मांगी थी आर्थिक मदद

सतीश कौल देशव्यापी लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुए थे। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी। तंगहाली के चलते उन्‍होंने लॉकडाउन में फिल्म इंडस्ट्री से वित्तीय मदद की भी गुहार भी लगाई थी। न्‍यूज एजेंसी को 65 साल के सतीश कौल ने बताया था कि पहले वह वृद्धाश्रम में रहा करते थे। लेकिन अब वह किराए के घर में रह रहे हैं। सतीश कौल ने कहा था 'मैं लुधियाना में किराए की छोटी सी जगह में रह रहा हूं। पहले में वृद्धाश्रम में रहता था लेकिन सत्या देवी के साथ यहां आ गया। सत्या देवी बीते कई सालों से उनकी देखभाल कर रही थीं। उन्‍होंने तब कहा था मेरी सेहत अब ठीक है। लेकिन लॉकडाउन से स्थिति और भी खराब हो गई है।'

तंगहाली में भी बोले थे- मैं जीना चाहता हूं, मेरी मदद करो

तंगहाली में भी बोले थे- मैं जीना चाहता हूं, मेरी मदद करो

अपन दर्द बयां करते हुए सतीश ने कहा था वह दवाइयों और मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत संघर्ष कर रहे हैं। मुझे दवाई, घर का सामान और जरूरत की बाकी चीजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील करता हूं। मुझे एक अभिनेता के तौर पर काफी प्यार मिला है, मुझे एक इंसान के तौर पर जरूरत के लिए थोड़े ध्यान की जरूरत है।' कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी परिस्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। सतीश कौल ने अपनी तंगाहाली में कहा था वो जीना चाहते हैं।

सतीश कौल का करियर

सतीश कौल का करियर

सतीश कौल ने मुंबई से पंजाब आने के बाद लुधियाना में साल 2011 ने अभियन करना शुरू किया था। लेकिन वो अधिक सफल नहीं हुए। इसके बाद वो पटियाला के एक विश्वविद्यालय में काम करने लगे थे। अपने एक्टिंग स्कूल के बारे में सतीश ने कहा, 'जो भी काम मैं कर रहा था वह 2015 में मेरी हिप बोन में फ्रैक्टर आने के बाद प्रभावित होने लगा। मैं ढ़ाई साल तक अस्पताल के बेड पर था। फिर मैं वृद्धाश्रम गया, जहां मैं दो साल तक रहा।

सतीश कौल को मिला था ये अवार्ड

सतीश कौल को मिला था ये अवार्ड

सतीश कौल ने हिंदी और पंजाबी की 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं बॉलीवुड की फिल्‍म प्यार तो होना ही था, आंटी नंबर 1, जंजीर, याराना और राम लखन में भी अभिनय किया था। वहीं छोटे पर्दे पर महाभारत के अलावा टीवी शो विक्रम और बेताल में अहम भूमिका निभाई थी। सतीश कौल को साल 2011 में पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था। बॉलीवुड के एक और कलाकार की कोरोना से मौत की खबर सुनकर फिल्‍म इंडस्‍ट्री को बड़ा सदमा लगा है।

https://hindi.oneindia.com/photos/anusha-dandekar-bold-pictures-60867.htmlअनुषा दांडेकर की बवाल तस्वीरें, फैंस हुए घायल
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+