राजभवन पहुंचे महाविकास अघाड़ी नेता, सीएम पद के शपथ की नई तारीख आई सामने

मुंबई। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उद्धव ठाकरे मंगलवार रात राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायक दलों के नेता भी थे। उन्होंने बताया, 'हम राज्यपाल के सामने सरकार गठन के दावे के लिए एक संयुक्त बयान पेश कर रहे हैं। हम जरूरी प्रक्रिया के तहत, तीनों दलों के सभी विधायकों के समर्थन का प्रमाण भी राज्यपाल को पेश करेंगे।'

Maha Vikas Aghadi leaders submitted letter to Governor declaring Udhhav Thackeray as their leader

आपको बता दें कि इससे पहले शपथग्रहण 1 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 5 बजे होने की खबर आई थी। लेकिन राज्यपाल के पास सरकार बनाने के दावा पेश करने के बाद शपथग्रहण के नई तारीख की घोषणा की गई। 'महा विकास अघाड़ी' सरकार के सीएम उद्धव ठाकरे का शपथग्रहण अब 28 नवंबर को शाम 6.40 बजे होगा। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा- अभी सिर्फ उद्धव ठाकरे के सीएम पद का शपथग्रहण होगा। बाकी मंत्रियों के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है और न ही उनके विभागों के बारे में कोई फैसला लिया गया।

बता दें शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद मंगलवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस और कुछ छोटे दलों की संयुक्त बैठक में महा विकास अघाड़ी का औपचारिक तौर पर गठन हुआ। उद्धव ठाकरे को नवगठित महा विकास अघाड़ी का नेता चुना गया। पहली बार ठाकरे परिवार से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। अबतक ठाकरे परिवार खुद को चुनाव से दूर रखता आया था लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में परिवार ने इस परंपरा को तोड़कर आदित्य ठाकरे को चुनाव मैदान में उतारा था।

महाविकास अघाड़ी के नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम का प्रस्ताव पास होने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि राज्य में बदलाव की जरूरत थी। बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए शरद पवार ने कहा कि वह काफी हाजिरजवाब थे। अगर आज वह होते तो बहुत ज्यादा खुश होते। महा विकास अघाड़ी का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने एनसीपी चीफ शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का खास तौर पर आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+