Madvi Hidma Caste: क्या थी खूंखार नक्सली माडवी हिडमा की जाति? 1 करोड़ का था इनामी नक्सल
Madvi Hidma News: कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने मंगलवार को ऑपरेशन में मार गिराया है। उसके नाम दहशत के कई किस्से दर्ज हैं। मात्र 13 साल की उम्र में ही वह नक्सलियों के संपर्क में आ गया था और तब से वह अलग-अलग नक्सल कैंप में रह रहा था। 43 साल के हिडमा पर 26 बड़े नक्सली हमलों के मास्टरमाइंड होने का आरोप है। उस पर एक करोड़ का इनाम भी सरकार ने रखा था। एनकाउंटर में उसकी पत्नी भी मारी गई है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उसके और उसकी पत्नी के अलावा 6 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। हिडमा की जाति जानने की भी लोगों में उत्सुकता है और सोशल मीडिया पर उसकी कास्ट खोजी जा रही है।

Madvi Hidma की क्या थी जाति?
-43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था। वह नक्सल कैंप में भर्ती और युवा नक्सलियों को ट्रेनिंग भी देने का काम करता था।
-1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती इलाके में एक आदिवासी परिवार में हिडमा का जन्म हुआ था।
-हिडमा दक्षिण बस्तर के आदिवासी समुदाय से आने वाला एक वर्ग है और यह कम्युनिटी प्रकृति पूजा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़ें: Amit Shah On Naxal Encounter: गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, 'नहीं होगी कोई बात, जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन'
Madvi Hidma पर था 1 करोड़ का इनाम
माडवी हिडमा पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख बना था। सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य रहा। उसने 13 साल की उम्र में नक्सल कैंप ज्वाइन कर लिया था और इसके बाद कई नक्सली वारदात में शामिल रहा। उसने सालों तक बस्तर में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों की अगुवाई की थी। कई युवा नक्सलियों को ट्रेनिंग देने का भी काम किया था। हिडमा की मौत को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इन बड़े हमलों में शामिल था हिडमा
2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद हुए थे।
2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता वीसी शुक्ल भी शामिल थे।
2021 सुकमा-बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए थे।
यह भी पढ़ें: आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर Naxal Encounter, माओवादियों के टॉप लीडर्स गजरला रवि और अरुणा ढ़ेर, दो एके-47 बरामद












Click it and Unblock the Notifications