मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) गाजियाबाद के अल्लमां रफीक मदरसे में आज स्वाधीनता दिवस की तैयारी चल रही है। इधर शनिवार को भव्य तरीके से मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस।
इसके प्रभारी एम.अहमद ने बताया कि हमारे दो मदरसे हैं। एक दिल्ली में और गाजियाबाद में। दोनों में स्वाधीनता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही देश भक्ति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे बच्चों से। विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे।
देवबंद की अपील
इस बीच, देवबंद के दारूल उलूम ने सभी मदरसों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरे जोशो-खरोंश से मनाएं स्वाधीनता दिवस। इसके अंतर्गत देस में लाकों मदरसे चलते हैं।
दारूल उलूम देवबंद के प्रेस सचिव मौलाना अशरफ उस्मानी ने कहा कि उनसे जुड़े देशभर के मदरसे पूरे मन से स्वाधीनता दिवस समारोह को अपने यहां आयोजित कर रहे हैं। दारूल उलूम की तरफ से देश भर के मदरसों को निर्देश भेजे गए हैं कि वे शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर हाल में तिरंगा फहराएं।
15 अगस्त को भारत के अलावा किन देशों का स्वतंत्रता दिवस?
पीछे नहीं जमाते-ए.उलेमा
इस बीच, जमाते उलेमा-ए-हिन्द भी स्वाधीनता दिवस को हर बरस की तरह से मना रहा है। राजधानी के मधु विहार इलाके में स्थित मदरसे में भी शनिवार को स्वाधीनता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें उम्मीद है कि आसपास के काफी तादाद में लोग जुटेंगे।













Click it and Unblock the Notifications