मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का मेघालय HC में ट्रांसफर, बार एसोसिएशन ने जताया विरोध

चेन्नई, 15 नवंबर: मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी का मेघालय हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके संबंध में न्याय विभाग ने सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। इस ट्रांसफर का लगातार विरोध किया जा रहा था। साथ ही बड़ी संख्या में वकील उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। इसी कॉलेजियम ने 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की थी।

Chief Justice

वहीं दूसरी ओर रविवार को मद्रास बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर इस ट्रांसफर का विरोध किया। साथ ही कॉलेजियम से जस्टिस संजीब बनर्जी के ट्रांसफर की सिफारिश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। जिसे दंडात्मक माना जाता था। अपने बयान में बार ने कहा कि एसोसिएशन जस्टिस टीएस शिवगनम के मद्रास हाईकोर्ट से कलकत्ता और चीफ जस्टिस संजीव बनर्जी के मेघालय ट्रांसफर की अपारदर्शिता प्रक्रिया से बहुत चिंतित है। ऐसे स्थानांतरण को मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर का उल्लंघन माना जाता है, जो न्यायापालिका के लिए अच्छी नहीं है।

बीजेपी ने किया समर्थन
वहीं दूसरी ओर एमएचएए के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कानूनी शाखा के प्रमुख अधिवक्ता आरसी पॉल कनकराज ने ट्रांसफर कर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। बार बिना स्थानांतरण का कारण जाने इसका विरोध कर रहा है, जो सही नहीं है। इसके पीछे ठोस वजहें हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+