तस्वीरें: हुस्न के जाल में फंसाकर करोड़ों का चूना लगाने वाली मद्रास कैफे की एक्ट्रेस लीना गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। खुबसूरत चेहरे को अगर खतरनाक दिमाग के साथ मिला दिया जाए तो अस्तबल में सिर्फ अरबी घोड़े ही होंगे। बस इस दिलकश मगर चालबाज हीरोइन की इसी ताकत ने उसके अस्तबल में ला कर खड़ी कर दी दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगी कारों का पूरा काफिला। जी हां हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारत की फिल्मों से होते हुए जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' के जरिए हिंदी फिल्मों में एंट्री मारने वाली हीरोइने लीना मारिया की।
दो साल पहले दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ने वाली लीना मरिया अब मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है। लीना मारिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कई सौ करोड़ रुपये की ठगी का इलजाम है। जरा सोचिए जब एक से चार करोड़ों की कार में बैठकर लीना निकलती होगी दुनिया को चूना लगाने तो भला उसके भौकाल और खूबसूरती की जाल में कौन खुद को ना फंसा लेता होगा।
बस लीना की इसी अंदाज को देखते हुए अब पुलिस वाले भी उसे 'लेडी नटवरलाल' कहने लगे हैं। पुलिस ने लीना और उसके लिव इन पार्टनर बालाजी उर्फ चंद्रशेखर के पास से 137 विदेशी रिस्ट वॉच और 7 महंगी गाड़ियां जब्त की हैं। मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ी लीना पर इलजाम है कि वो पिछले तीन साल में देश भर में कई लोगों को सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा चुकी है।
अपने लिव इन पार्टनर चंद्रशेखर के साथ मिलकर उसने एक ऐसी फर्जी इनवेस्टमेंट कंपनी खोली, जिसने लोगों को दस गुना ज्यादा रकम देने का वादा किया। जब रुपये चुकाने का वक्त आया तो बहाना बनाकर दोनों करोड़ों रुपये हड़प लिए। पुलिस की मानें तो लीना ने जिन्हें चूना लगाया है उनमें कुछ राष्ट्रीय बैंक तक शामिल हैं और ये सारा काम वो अपने प्रेमी के साथ मिल कर करती थी। तो आईए लीना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों से आपको रूबरू कराते हैं।

दो साल पहले दिल्ली से गिरफ्तार हुई थी लीना
लीना मारिया को साल 2013 के मई माह में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के ही एक फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया था। उस वक्त लीना का लिव-इन पार्टनर चंद्रशेखकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था।

लग्जरी गाडि़यों की शौकिन थी लीना मारिया
जिस वक्त लीना को दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित खारी फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया उस वक्त फार्म हाउस में नौ आलीशान गाडिय़ां खड़ी थीं, जिसमें फैंटम, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और एक रेंज रोवर शामिल थीं। धोखाधड़ी की संपत्ति से लग्जरी गाडियों का शौक पूरा करने वाली लीना के घर से इसके अलावा 137 बेशकीमती कलाई घडियां भी जब्त की।

रेड चिलीज में काम कर चुकी है लीना
लीना कुछ मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी है, जिनमें से मशहूर स्टार मोहनलाल के अभिनय वाली और शाजी कैलास के निर्देशन वाली एक फिल्म रेड चिलीज भी शामिल है। इस फिल्म में एक म्यूजिक बैंड की कुछ लड़कियों में लीना भी थी। इसके अलावा ममूटी अभिनीत और लाल के निर्देशन वाली फिल्म कोबरा के भी कुछ दृश्यों में वह नजर आई थी। साजी सुरेंद्रन की फिल्म हस्बेंड्स इन गोवा में भी काम कर चुकी है।

मद्रास कैफे में आने के बाद आई चर्चा में
लीना मारिया पॉल दक्षिण भारत की फिल्मों से होते हुए जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' के जरिए हिंदी फिल्मों में एंट्री की थी। मद्रास कैफे में काम करने के बाद लीना चर्चा में आ गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications