पाकिस्तान में कराची की जेल से रिहा हुआ मध्य प्रदेश के सिवनी का जीतेंद्र, वाघा बॉर्डर से लौटेगा भारत
पाकिस्तान की जेल में पिछले पांच वर्षों से बंद मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले जीतेंद्र अर्जुनवार को गुरुवार पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया। सिवनी के एसपी तरूण नायक की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जीतेंद्र अगस्त 2013 से पाक की जेल में बंद थे।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में पिछले पांच वर्षों से बंद मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले जीतेंद्र अर्जुनवार को गुरुवार पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया। सिवनी के एसपी तरूण नायक की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जीतेंद्र अगस्त 2013 से पाक की जेल में बंद थे। उन्हें भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था। एक साल की सजा पूरी होने के बाद भारत की ओर से नागरिकता की पुष्टि नहीं होने के कारण पिछले तीन वर्षों से वह कराची की एक जेल में बंद थे।

एनीमिया के मरीज हैं जीतेंद्र
एनीमिया की बीमारी का सामना कर रहे जीतेंद्र अनजाने में राजस्थान के रेगिस्तान में पानी की तलाश में भटकते-भटकते पाकिस्तान के सिंध इलाके में जा पहुंचे थे। पाकिस्तान में भारतीय राजदूत अजय बीसारिया की ओर से बताया गया कि उसे कराची के मलेर जेल से वाघा बॉर्डर लाया जाएगा। अजय बिसारिया ने जानकारी दी अमृतसर में जितेंद्र को चिकित्सीय मदद दी जाएगइी। यहां से विदेश मंत्रालय के अधिकारी और पंजाब सरकार घर भेजेगी। बिसारिया ने कहा कि सकारात्मक माहौल का स्वागत है। दोनों देश कैदियों को वापस भेजने की दिशा में काम कर रहे हैं। खासतौर पर उन्हें, जो बीमार हैं या जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस तरह के केस के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई है और वीजा पर काम किया जा रहा है।
जुवेनाइल जेल में भी रहे बंद
इसके पहले 23 वर्षीय दलविंदर सिंह को रविवार को बीएसएफ को सौंप दिया गया था, दलविंदर सिंह अनजाने में पाक के कासुर इलाके के बलनवाला गांव जा पहुंचा था। दलविंदर ने अपनी एक साल की सजा पूरी की और रविवार को पाकिस्तान ने उसे भारत वापस भेज दिया। हालांकि जीतेन्द्र उतने भाग्यशाली नहीं रहे थे। उन्हें साल 2013 में पकड़ा गया था, पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में जुवेनाइल जेल में उसे रखा गया था। बैरिस्टर हया जाहिद के सामने जितेन्द्र तब पड़ा जब वो पाक की प्रांतीय जेलों में स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण कर रही थीं। हया जाहिद ने पहली बार उसकी रिहाई का मामला उठाया था। मलेर जेल में जीतेंद्र, जाहिद के सामने उसके बाद से कई बार आया। बीते चार साल में दोनों देशों के रिश्तों में काफी उतार-चढाव आया पाकिस्तान के मुताबिक, उनकी जेलों में 58 भारतीय बंद हैं जबकि 56 पाकिस्तानी भारत की जेलों में बंद हैं।
-
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका












Click it and Unblock the Notifications