मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार में ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। गुरुवार देर रात उनके नाम पर फैसला किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी, उसके बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया। कल 10.30 बजे कमलनाथ एमपी के गवर्नर से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद पार्टी की ओर से शपथ समारोह की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

अब देखना यह है कि, शपथ समारोह में कमलनाथ के साथ कौन-कौन मंत्री पद की शपथ ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ के साथ 20 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्री पद की दौड़ में कई नाम दौड़ में चल रहे हैं। कमलनाथ के मंत्रिमंडल में जहां वरिष्ठ विधायकों को मौका मिलेगा तो दूसरी ओर युवा विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेते दिखाई दे सकते हैं। संभावना है कि शुरुआत में छोटी कैबिनेट शपथ लेगी, जिसमें वरिष्ठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
संभावित मंत्रियों के नाम:
जीतू पटवारी
डॉ गोविंद सिंह
लक्ष्मण सिंह, दिग्विजय सिंह के छोटे भाई
केपी सिंह, दिग्विजय सरकार में रहे हैं मंत्री
बाला बच्चन, दिग्विजय सरकार मे मंत्री भी रहे
आरिफ अकील
जयवर्धन सिंह
संजय शर्मा
गोविंद राजपूत
कमलेश्वर पटेल
सचिन यादव
उमंग सिंगार
बिसाहूलाल सिंह












Click it and Unblock the Notifications