मप्र : शिवराज का 'प्रलोभन-ऑडियो' वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और एक भाजपा नेता के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे यह उजागर हुआ है कि बातचीत के दौरान शिवराज भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी को मंदसौर के गरोठ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार का साथ देने के एवज में चुनाव के बाद उन्हें सम्मानित करने (कोई पद देने) का भरोसा दिला रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इस ऑडियो में चौहान की आवाज न होने व चुनाव को भटकाने की कांग्रेस की कोशिश करार दिया।

Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Bribe Audio Goes Viral

मंदसौर के गरोठ विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है, यहां भाजपा की ओर से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी टिकट के दावेदार थे, मगर पार्टी ने चंदर िंसंह सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया। मतदान 27 जून को होना है और भाजपा को भितरघात का खतरा है। इसी बीच मुख्यमंत्री और चौधरी के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इस ऑडियो में भाजपा नेता चौधरी को चौहान भरोसा दिला रहे हैं कि चुनाव होने के बाद वे उन्हें सम्मानित करेंगे। यह चुनाव उनके और पार्टी देानों के लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव हारने पर फजीहत सभी की होगी। इतना ही नहीं, इस कथित ऑडियो में चौहान पोरवाल समाज का वोट भाजपा को दिलाने और समर्थकों से सिसोदिया के समर्थन में काम करने की बात चौधरी से कह रहे हैं।

इस ऑडियो में चौहान भाजपा नेता से यह भी कह रहे हैं, "टिकट के लिए तुम्हारा भी दावा बनता था, तुम्हारा भी हक बनता था, मगर टिकट एक ही को दिया जा सकता था, तुम पार्टी व उम्मीदवार के लिए काम करो, मैं तुम्हारी चिंता करूंगा। चुनाव के बाद आपको सम्मानित करने का काम मैं करूंगा। इससे (विधायक) से भी अच्छी स्थिति में ला दूंगा।"

यह कथित ऑडियो राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा के प्रदेश संवाद प्रमुख डॉ. हितेश वाजपेयी ने आईएएनएस से कहा, "यह कांग्रेस की चाल है, वह चुनाव को भटकाना चाहती है।"

उन्होंने दावा किया कि जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें शिवराज की आवाज नहीं है, कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपनाती रहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+