दतिया में मिनी ट्रक खाई में गिरा, 14 कामगारों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात भिंड जिले से कामगारों को लेकर एक मिनी ट्रक टीकमगढ़ जा रहा था। यह ट्रक अनियंत्रित होकर दतिया जिले के छिंदवा गांव के करीब खाई में जा गिरा। हादसे में 14 कामगारों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बताया गया है कि घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने वालों में से आठ की शिनाख्त हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
