राजगढ़ विवाद पर बोले शिवराज सिंह- क्या सोचा था मैडम, आप थप्पड़ मार दोगे और हम चुप रहेंगे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में महिला अफसर के कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नागरिकता कानून के पक्ष में निकाली जा रही एक रैली के दौरान हुए इस विवाद को लेकर बुधवार को भाजपा नेता शिवराज सिंह ने कहा, हम चुप नहीं बैठने वाले।

राजगढ़ थप्पड़ विवाद, rajgarh collector slap controversy, Shivraj Singh Chouhan, madhya pradesh, rajgarh, मध्य प्रदेश, राजगढ़, शिवराज सिंह चौहान

इसी विवाद को लेकर बुलाई गई भाजपा की एक सभा में बोलते हुए बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने कहा, क्या सोचा था मैडम, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम। हम आज संकल्प लेते हैं कमलनाथ तुम्हारी अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे।

हाल ही में मध्य प्रदेश में राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता एवं उनके अधीनस्थ काम कर रहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा और सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने दोनों अधिकारियों से धक्कामुक्की की और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी खींची। वहीं महिला अफसर ने एक अफसरों भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे। राजगढ़ जिले के ब्यावरा मेंनागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा की ये रैली ररिवार को निकाली गई थी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+