कांस्टेबल की लीव एप्लीकेशन वायरल, लिखा- मैं अपनी भैंस से बहुत प्यार करता हूं, उसकी देखभाल करनी है

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच पुलिसकर्मियों का काम भी काफी बढ़ गया है। इस वजह से इनके लिए छुट्टी लेना भी काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच रीवा जिले में एक पुलिसकर्मी ने 6 दिनों की छुट्टी मांगी है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी दिया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये पत्र रीवा जिले में एसएएफ 9 वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक (कॉन्स्टेबल) ने लिखा है।

'मां भी लंबे वक्त से बीमार हैं'

'मां भी लंबे वक्त से बीमार हैं'

कॉन्स्टेबल ने छुट्टी के लिए इसलिए आवेदन किया है क्योंकि वह अपनी भैंस से बहुत प्यार करते हैं और उसकी देखभाल करना चाहते हैं। एसएएफ में कांस्टेबल ने पत्र में लिखा है कि उनकी मां भी लंबे वक्त से बीमार हैं। इसके साथ ही वायरल पत्र में लिखा है कि उनके घर में एक भैंस भी है, जिसने हाल ही में एक बच्चा दिया है और अभी भैंस की देखभाल करने वाला कोई भी नहीं है। इसलिए उन्होंने 6 दिन की छुट्टी मांगी है।

'उस भैंस का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है'

'उस भैंस का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है'

वायरल पत्र में लिखा है, 'मेरी मां का स्वास्थ्य बीते दो महीने से खराब चल रहा है और मेरे घर में एक भैंस भी है। जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं। हाल ही में भैंस ने बच्चा दिया है और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मैं उसी भैंस का दूध पीकर भर्ती की दौड़ की तैयारी करता था। मेरे जीवन में उस भैंस का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।'

'उसके कारण ही पुलिस में भर्ती हूं'

'उसके कारण ही पुलिस में भर्ती हूं'

पत्र में आगे लिखा है, 'उस भैंस के कारण ही आज मैं पुलिस में भर्ती हूं। उस भैंस ने मेरा अच्छे-बुरे समय में साथ दिया है। अत: मेरा भी फर्ज बनता है कि ऐसे समय में उसकी देखभाल करूं। कृपया मेरी 6 दिन की आक्समिक छुट्टी स्वीकार करें ताकि मैं अपनी मां का इलाज करा सकूं और अपनी भैंस की देखभाल कर सकूं।' टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वह हर आवेदन को गंभीरता से लेते हैं और अगर कोई छुट्टी मांगता है तो इससे इनकार नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+