MP Latest Opinion poll: मध्य प्रदेश चुनाव में किसे वोट देंगी ये अलग-अलग जातियां, कांग्रेस या बीजेपी को?

Madhya Pradesh Election Latest Opinion poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आया एक ताजा ओपिनियन पोल सत्ताधारी बीजेपी के मनोबल को बढ़ा सकता है।

India TV-CNX ओपिनियन पोल ने मध्य प्रदेश में जातियों पर आधारित एक सर्वे किया है, जिसके मुताबिक अधिकतर जातियों के ज्यादातर वोट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकते हैं। हालांकि, मुस्लिम वोट के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के मतों का अंतर विशाल नजर आ रहा है और इसमें विपक्षी दल का दबदबा बना हुआ है।

mp election caste opinion poll

मध्य प्रदेश चुनाव में किस जाति का वोट कौन सी पार्टी को मिलेगा?
मुसलमान: India TV-CNX ओपिनियन पोल के मुताबिक एमपी में मुसलमानों का 87% वोट कांग्रेस के पक्ष में और 11% वोट अन्य दलों के हिस्से में जाएगा। लेकिन, सत्ताधारी बीजेपी 2% मुस्लिम वोट ही जुटा सकेगी।

ब्राह्मण: इस ओपिनियन पोल के मुताबिक एमपी में 80% ब्राह्मणों का वोट बीजेपी के खाते में जाता दिख रहा है। जबकि, कांग्रेस को सिर्फ 12% और अन्य पार्टियों को सिर्फ 8% ब्राह्मण वोट से संतोष करना पड़ सकता है।

राजपूत: इसी तरह से राजपूतों का 72% वोट बीजेपी के पक्ष में जा सकता है। वहीं कांग्रेस को राजपूतों का सिर्फ 12% वोट हासिल हो सकता है। जबकि, 16% राजपूत वोट अन्यों के खाते में जाता नजर आ रहा है।

बनिया: मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से बनिया वोटरों में अपना दबदबा कायम किए हुए नजर आ रही है और इस सर्वे के अनुसार 68% बनिया वोट उसी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 14% और अन्यों को 18% बनिया वोट मिलने की संभावना है।

कुर्मी: कुर्मी जाति के बीच भी बीजेपी का प्रभाव काफी ज्यादा है। 54% कुर्मी वोट भाजपा के पक्ष में जाने के आसार हैं। लेकिन, कांग्रेस को भी 41% कुर्मी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। आंकड़े बताते हैं कि अन्यों को सिर्फ 5% कुर्मी वोट मिल सकता है।

यादव: अगर यादवों की बात की जाए तो इस मामले में भी मध्य प्रदेश में भाजपा का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। राज्य में 47% यादव वोट बीजेपी को और 35% यादव वोट कांग्रेस को मिलने की संभावना है। अन्य दलों को 18% यादवों का वोट मिल सकता है।

ओबीसी: इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जातिगत जनगणना को बहुत बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, एमपी का ओपिनियन पोल बताता है कि राज्य में 56% ओबीसी वोटरों का समर्थन बीजेपी को प्राप्त है और कांग्रेस को सिर्फ 32% ओबीसी वोट से काम चलाना पड़ सकता है। 12% वोट अन्य दलों के खाते में जाने की संभावना है।

किरार-धाकड़: अगर बात किरार-धाकड़ समाज की करें तो इस जाति के 84% लोगों का झुकाव बीजेपी की तरफ है और कांग्रेस को महज 15% वोट मिलने का अनुमान है।

भील: लेकिन, जब बात भीलों की आती है तो यहां पर कांग्रेस मुसलमानों के बाद एक बार फिर से भारी पड़ती नजर आ रही है। करीब 54% भील वोटर कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 35% भील वोटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य दलों को 11% भील वोट मिलने का अनुमान है।

जाटव-सतनामी: जाटव-सतनामी वोटरों के बीच भी बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। पार्टी को इस समाज का 45% वोट हासिल हो सकता है और कांग्रेस के पक्ष में 42% जाटव-सतनामी वोट आ सकते हैं। अन्य दलों को इस समाज का 13% वोट मिल सकता है।

अन्य दलित: इसी तरह से अन्य दलित जातियों में भाजपा की पैठ बनती दिख रही है। सत्ताधारी दल को 44% अन्य दलितों का वोट मिल सकता है और कांग्रेस को सिर्फ 40% का ही समर्थन मिल सकता है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। जिन पांच राज्यों- एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर में चुनाव हो रहे हैं, उनमें से एक मध्य प्रदेश में ही भाजपा सत्ता में है। जबकि, इनमें से दो में कांग्रेस की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+