मध्य प्रदेश: दूध मांग रही थी बच्ची, मां ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपनी 1 साल की बच्ची की धार दार हथियार से हत्या कर दी क्योंकि वो दूध मांग रही थी। घटना गुरुवार (8 फरवरी) को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान बतौर अनीता हुई है जिसने अपने बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो लगातार दूध के लिए रो रही थी। पुलिस ने कहा कि महिला अपना आपा खो बैठी धारदार हथियार से बच्ची की हत्या कर दी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जब हत्या की गई तब मां-बेटी घर में अकेली थीं। लड़की का शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खौफनाक वीडियो आया था सामने

खौफनाक वीडियो आया था सामने

गौरतलब है कि बीते महीने राजस्थान के राजसमंद से खौफनाक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो एक बाप बेहरमी से अपने बच्चों की पिटाई की रह रहा था। बाप पहले अपने बेटे को बेहरमी से मारता है फिर उसे रस्सी से लटका देता था। इसके बाद निर्दयी बाप तीन साल की बेटी को भी मारता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। सोशल वीडियो में वायरल हो रहे इस वीडियो में पिता चैन सिंह रावत अपने नन्हें मासूमों को बेहरमी से मार रहा था।

बेटे को रस्सी से लटका कर उसे छड़ी से मार रहा था

बेटे को रस्सी से लटका कर उसे छड़ी से मार रहा था

चैन सिंह अपने बेटे को रस्सी से लटका कर उसे छड़ी से मार रहा था। फिर उसने पास में बैठी तीन साल की बेटी को जोर-जोर से मारा। बच्चों को एक मामूली सी बात के लिए अपने पिता के गुस्से का शिकार होना पड़ा। कहा जा रहा था कि इस घटना का वीडियो किसी पड़ोसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पड़ोसी ने चैन सिंह को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका जिसके बाद उसने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

आयोग खुद इस मामले निगरानी में

आयोग खुद इस मामले निगरानी में

जब वीडियो जिला कलेक्टर पीसी भैरवाल की संज्ञान में आया तो उन्होंने फौरन पुलिस को सख्त कार्यवाई के आदेश दिए। आरोपी पहले तो फरार होने में कामयाब रहा लेकिन आखिर में पुलिस की पकड़ में आ ही गया। पुलिस आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की थी। बाल अधिकार संरक्षण के लिए राजस्थान राज्य आयोग के अध्यक्ष ने कहा था कि अधिकारियों को पिता के खिलाफ सख्त कार्यवाई के आदेश दिए गए थे। आयोग खुद इस मामले निगरानी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+