Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंदसौर गोलीकांड में मध्य प्रदेश सरकार का यूटर्न, मंत्री बोले- किसी को क्लीन चिट नहीं

मंदसौर गोलीकांड में किसी को क्लीन चिट नहीं: बाला बच्चन

भोपाल। मंदसौर गोलीकांड पर मंगलवार को सूबे के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि इस मामले में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। घटना की जांच हो रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि 2017 में मंदसौर में भीड़ के हिंसक हो जाने पर पुलिस ने आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिये गोली चलाई थी।

madhya pradesh, mandsaur, kamalnath, congress, मध्य प्रदेश, कमलनाथ, मंदसौर

मंगलवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि मंदसौर के किसानों पर हुए गोलीकांड की न्यायिक जांच का हम परीक्षण कर रहे हैं। यदि हम जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो दोबारा उच्च स्तरिय जांच करवा सकते हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

सोमवार को प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने विधानसभा में इस संबंध में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में कहा था कि मंदसौर में छह जून 2017 को हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिये आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिये गोली चलाई थी। सरकारी संपत्ति की रक्षा के लिये तत्कालीन एसडीएम मल्हारगढ़ श्रवण भंडारी ने कानूनी प्रक्रिया का पालन कर गोली चलाने का आदेश दिया था।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह ने गृहमंत्री बच्चन के विधानसभा में दिये जवाब पर नाराजगी जताई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री ने भाजपा को एक क्लीन चिट सी दे दी है।

वहीं व्यापम घोटाला मामले को लेकर विधानसभा में गृहमंत्री ने कहा कि पूरा मामला सीबीआई जांच के दायरे में है इसलिए किसी भी तरह की अलग से जांच कराना संभव नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+