Shoaib Akhtar: 'अल्लाह के पास लौट गए' , शोएब के बड़े भाई का निधन, शोक में डूबा रावलपिंडी एक्सप्रेस

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ' बड़े भाई अल्लाह के पास लौट गए हैं, उनके नमाज ए जनाजा के समय और स्थान के बारे में आपको बता दिया जाएगा।', हालांकि शोएब ने यह नहीं बताया कि उनके भाई का निधन किस वजह से हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद अख्तर का शोएब के क्रिकेट करियर में खासा योगदान था, जब शोएब पाकिस्तान टीम के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उनके बड़े भाई ने हर कदम पर उनका साथ दिया था, वो केवल उनके बड़े ब्रदर ही नहीं बल्कि गुरु भी थे। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसक शोएब अख्तर और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Shoaib Akhtar

मालूम हो कि शोएब अख्तर को पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनका जन्म 13 अगस्त 1975 को रावलपिंडी में हुआ था। उन्होंने 1997 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और लगभग 14 वर्षों तक टीम का प्रतिनिधित्व किया।

क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 178 और वनडे में 247 विकेट दर्ज हैं। वर्ष 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर उन्होंने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी कायम है।

विवाद और चुनौतियां

अपने करियर के दौरान शोएब अख्तर कई बार चोटों, अनुशासन संबंधी मामलों और विवादों के कारण सुर्खियों में रहे। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद उनकी प्रतिभा और मैच जिताने की क्षमता पर कभी सवाल नहीं उठे। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।

संन्यास के बाद

2011 विश्व कप के बाद शोएब अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री, विश्लेषण और डिजिटल मीडिया में अपनी पहचान बनाई। उनका यूट्यूब चैनल क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां वे मैचों और खिलाड़ियों पर बेबाक राय रखते हैं, हालांकि उनका सोशल अकाउंट और यूट्यूब चैनल भारत में बैन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+