LPG Update: क्या है 30 दिन का नियम? Indane Gas, HP Gas और BharatGa यूजर्स के लिए क्यों जरूरी?

LPG Update :देश में एलपीजी को लेकर कोई समस्या ना हो इसलिए सरकार लगातार इस बारे में प्रयास कर रही है, उसने नया 30 डेज रूल बनाया है, गुडरिटर्नस के मुताबिक जिनके पास पीएनजी कनेक्शन आ जाता है उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन बंद करना होगा। नए नियम के तहत, भारतीय घरों को PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपने Indane Gas, HP Gas और BharatGas के एलपीजी कनेक्शन को क्लोज करना जरूरी है।

नया 30 दिन का नियम क्या है?

उदाहरण के लिए, अगर आपके घर में 6 जून को PNG कनेक्शन लगता है, तो आपको 6 जुलाई तक अपना LPG कनेक्शन बंद करना होगा। इसका मतलब यह भी है कि आप घर में PNG सप्लाई के बाद LPG रिफिल नहीं करवा सकते। यह पॉलिसी Indane, BharatGas और HP Gas के ग्राहकों के लिए बनाई गई है ताकि डुप्लीकेट कनेक्शन कम किए जा सकें।

LPG Update

'एक घर, एक गैस कनेक्शन' मॉडल के तहत काम हो

इस नियम के जरिए 'एक घर, एक गैस कनेक्शन' मॉडल के तहत काम किया जाएगा, जिससे जिन घरों में खाना पकाने के लिए गैस के दूसरे विकल्प मौजूद हैं, उनकी तुलना में उन ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें सच में LPG की ज़रूरत है।

ट्रांसफर वाउचर

जो ग्राहक अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करते हैं, वे भविष्य में अपना LPG कनेक्शन फिर से शुरू करवाने के लिए ट्रांसफर वाउचर ले सकते हैं, अगर वे किसी ऐसे इलाके में जाते हैं जहां PNG की सुविधा नहीं है।

LPG Update

LPG डिलीवरी के लिए अब OTP ज़रूरी

सरकार ने OTP-आधारित LPG डिलीवरी को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP नहीं मिलता है, तो आपको LPG की डिलीवरी नहीं मिलेगी।

अपना LPG कनेक्शन कैसे सरेंडर करें

  • स्टेप 1: अपने LPG सप्लायर की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2: डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाए बिना कैंसिलेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रेफरेंस नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • स्टेप 3: सरेंडर के लिए अप्लाई करने के बाद, आपका डिस्ट्रीब्यूटर आपके घर से LPG सिलेंडर लेने के लिए अपने कर्मचारी को भेजेगा।
  • स्टेप 4: आप mypngd.in के ज़रिए भी अपना LPG कनेक्शन ऑनलाइन सरेंडर कर सकते हैं।

घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो फिलहाल फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 जून को दिल्ली में कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

शहर घरेलू सिलेंडर दर (₹) कमर्शियल सिलेंडर दर (₹)
नई दिल्ली 942.00 3,113.50
मुंबई 941.50 3,067.50
कोलकाता 968.00 3,255.50
चेन्नई 957.50 3,283.00
लखनऊ 979.50 3,236.00
हैदराबाद 994.00 3,367.00
पटना 1,040.00 3,400.00
जयपुर 945.50 3,141.00
गुड़गांव 921.50 3,130.00

यह पढ़ें:LPG Cylinder Tracking: आपका सिलेंडर कहां पहुंचा? मिनटों में कीजिए पता, ऐसे करें लाइव लोकेशन चेक

यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितना है घरेलू गैस सिलेंडर का दाम? जानिए 14.2 किलो और 19 किलो LPG के नए रेट
यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितना है घरेलू गैस सिलेंडर का दाम? जानिए 14.2 किलो और 19 किलो LPG के नए रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+