निर्दलीय विधायक ने बढ़ाई सीएम कमलनाथ की टेंशन, कहा- मेरे सामने और भी विकल्प खुले हैं

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। कांग्रेस ने मंगलवार की रात भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश करने का बड़ा आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी दल ने उनके 10 विधायकों को मानेसर के एक होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ है। कांग्रेस के इस आरोप के बाद से मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच कमलनाथ सरकार में मंत्री और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने बागी तेवर दिखाए हैं।

Madhya Pradesh Minister Pradeep Jaiswal says If kamal nath government falls, his options will remain open

प्रदीप जायसवाल ने हालिया सियासी उठापटक के बीच बयान देते हुए कहा, 'मैं तब तक कमलनाथ की सरकार के साथ हूं जब तक यह है। यदि भविष्य में सरकार गिरती है तो मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की इच्छा और उनके विकास को देखते हुए मेरे विकल्प खुले रहेंगे। बता दें कि निर्दलीय चुनाव जीतने वाले प्रदीप जायसवाल ने कमलनाथ सरकार को समर्थन दिया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में Congress विधायकों की खरीद-फरोख्त, सुनिए BJP ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    उधर, कांग्रेस द्वारा सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को भाजपा ने खारिज किया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ने कहा, 'दिग्‍विजय सिंह झूठ बोलकर सनसनी फैलाने के लिए जाने जाते रहे हैं। चौहान ने कहा, "शायद उनका काम पूरा नहीं हुआ और वह कमलनाथ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके दिमाग में क्या चलता है, यह कोई नहीं जानता। वह हमेशा कोई न कोई चाल चलते रहते हैं।'

    उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में इतने गुट हैं कि आपस में ही मारा-मारी मची हुई है। आरोप हम पर लगाते हैं इसका अर्थ क्या है? हमने पहले भी कहा है कि भाजपा ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं है। इसके पहले, दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा 25-35 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+