कांग्रेस के निशाने पर रहे व्यापमं को बंद करने की तैयारी में कमलनाथ सरकार

भोपाल। भर्तियों को लेकर शुरू से ही कांग्रेस के निशाने पर रहे मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को बंद करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने इस पर अपना फैसला ले लिया है। बड़े घोटालों का आरोप झेल रहे व्यापमं को बंद करने का फैसला लिया जा चुका है। कमलनाथ सरकार व्यापमं को बंद कर युवाओं से किया अपना चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। अब व्यापमं की जगह राज्य कर्मचारी चयन आयोग जैसी नयी संस्था बनाने पर विचार कर रही है।

व्यापमं को बंद करने की तैयारी में कमलनाथ सरकार

व्यापमं का गठन तकनीकी शिक्षा विभाग ने किया था और इसे बंद करने का फैसला भी वो ही कर सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी जगह राज्य कर्मचारी चयन आयोग जैसी संस्था बनाने का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की जगह अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग जैसी संस्था का बनायी जा रही है। मध्य प्रदेश में अब तक रही शिवराज सरकार पर सबसे बड़ा आरोप व्यापमं घोटाले का ही लगा था।

इसमें व्यापमं के जरिए प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन और सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाले का मामला सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में व्यापमं बंद करने का वादा किया था। व्यापम यानि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हमेशा घिरता रहा है। फिलहाल अब मौजूदा कमलनाथ सरकार व्यापमं को बंद करने का फैसला लेने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+