100 रुपये ना देने पर पलटा गया था बच्चे का ठेला, अब घर, साइकिल सहित मिल रही लाखों रुपये की मदद
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक 14 साल के बच्चे का अंडे का ठेला पलट दिया गया। ये अंडे का ठेला नगर निगम कर्मियों ने इसलिए पलट दिया था, क्योंकि बच्चे ने उन्हें 100 रुपये देने से मना कर दिया था। अंडे का ठेला पलटे जाने से परेशान इस बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद अब बच्चे को लाखों रुपये की मदद मिल रही है। बहुत से प्रतिष्ठित लोग बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं।

किसने क्या मदद की?
वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने बच्चे की मदद की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बच्चे और उसके भाई की पांच-पांच लाख रुपये की मदद का वादा किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने मदद करने की बात कही है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कहा है कि बच्चे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने चार जोड़ी कपड़े देने की बात कही है।
Recommended Video

साइकिल भी दी गई
पीड़ित बच्चे का नाम पारस रायकवार है। उसकी मां की दस साल पहले मौत हो चुकी है और तभी से उसके नाना ही उसकी और उसके भाई की देखभाल कर रहे हैं। पारस का कहना है कि उसे दिग्विजय सिंह ने साइकिल दी है। 4 जोड़ी कपड़े और स्कूल में पढ़ाने का वादा भी किया है। पारस के नाना का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने दस हजार रुपये की मदद पहुंचाई है और दोनों भाइयों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा किया है।

क्या है मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, इस बच्चे को कर्मियों ने घटना वाली सुबह कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि या तो अपना ठेला यहां से हटा ले या फिर 100 रुपये की रिश्वत दे। लड़के का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसका ठेला पलट दिया गया, जिसके कारण उसके सारे अंडे टूट गए। दरअसल इंदौर कोरोना वायरस से काफी प्रभावित है। जिसके चलते शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 'लेफ्ट राइट' व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके तहत एक दिन सड़क के दाईं ओर की दुकान खुलेंगी और दूसरे दिन बाईं ओर की दुकानें खुलेंगी। जिसके चलते फेरी वालों पर कार्रवाई हो रही है। इस व्यवस्था का बहुत से नेता विरोध भी कर रहे हैं।
VIDEO: 100 रुपए की रिश्वत नहीं दी तो पलट दिया गरीब बच्चे के अंडे का ठेला
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications