VIDEO: 100 रुपए की रिश्वत नहीं दी तो पलट दिया गरीब बच्चे के अंडे का ठेला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर फेरी लगाने वालों पर कार्रवाई से कई लोगों ने नाराजगी जताई है। ताजा मामला इंदौर शहर के पिपलियहाना चौराहे का है। यहां नगर निगम कर्मियों ने एक 14 साल के बच्चे का अंडे का ठेला पलट दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इंदौर कोरोना वायरस से काफी प्रभावित है। जिसके चलते शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 'लेफ्ट राइट' व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके तहत एक दिन सड़क के दाईं ओर की दुकान खुलेंगी और दूसरे दिन बाईं ओर की दुकानें खुलेंगी।

100 रुपए की रिश्वत मांगी थी

100 रुपए की रिश्वत मांगी थी

वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, इस बच्चे को कर्मियों ने सुबह के समय कथित तौर पर चेतावनी दी कि या तो अपना ठेला यहां से हटा ले या फिर 100 रुपए की रिश्वत दे। लड़के का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसका ठेला पलट दिया गया, जिसके कारण उसके सारे अंडे टूट गए। उसने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उसकी रोजाना की कमाई काफी कम हो गई है, जिसके चलते उसे काफी परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया पर ठेला पलटे जाने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रह है। जिसमें अंडे सड़क पर टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Indore में निगम कर्मियों ने पलटा बच्चे का अंडे का ठेला, मचा बवाल | वनइंडिया हिंदी
    सफेद कपड़ों में दिख रहा है लड़का

    सफेद कपड़ों में दिख रहा है लड़का

    लड़का सफेद रंग के कपड़े पहने ठेले के पास ही दिखाई दे रहा है। वह एक व्यक्ति पर गुस्सा हो रहा है, जिसे नगर निगम अधिकारी बताया जा रहा है। आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह के बिजनेस प्रभावित हुए हैं, चाहे कोई छोटा हो या फिर बड़ा। जिसके चलते लोगों पर भी आर्थिक भार काफी बढ़ गया है। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि सरकार ने बीते महीने दुकानें और बाजार खोलने की इजाजत दे दी थी। लेकिन कई राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। शुक्रवार को भी देश में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

    'लेफ्ट राइट' व्यवस्था हटाने की मांग

    'लेफ्ट राइट' व्यवस्था हटाने की मांग

    वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत सहित सत्ताधारी भाजपा के कई नेताओं ने मांग की है कि सरकार को 'लेफ्ट राइट' व्यवस्था को हटा देना चाहिए। विधायक महेंद्र हार्डिया ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस व्यवस्था के खिलाफ एक पत्र भी लिखा है। इसके अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है। भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा है कि इस तरह के फैसले जनता के बीच पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि अगर सड़क पर ठेला लगाने वालों के साथ शोषण खत्म नहीं हुआ तो वह इसके विरोध में सड़क पर उतरेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+