मध्य प्रदेश: भीड़ जमा करने के आरोप में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ FIR, गर्माई सियासत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री रह चुके उमंग सिंघार के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता सिंघार पर धार धार जिले के बदनौर में भीड़ इकट्ठा करने को लेकर धारा 188 और 51 के तहत मामला दर्ज हुआ है। एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा है कि शनिवार को बदनौर में सिंघार पहुंचे थे, जहां भारी संख्या में लोग जमा हुए थे और रैली की गई थी। इसी को लेकर ये मामला दर्ज हुआ है।

उमंग सिंघार के खिलाफ FIR, Umang Singhar booked for participating gathering, Madhya Pradesh, Umang Singhar, Badnawar, Dhar मध्य प्रदेश, लॉकडाउन, कांग्रेस

सिंघार के अलावा धार जिले के कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम सहित 32 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन पर मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर होने के बाद पूर्व मंत्री उमंग सिंघार रविवार को समर्थकों के साथ बदनावर थाने में गिरफ्तारी के लिए पहुंच गए, जिससे काफी देर अफरातफरी का मौहाल रहा। कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा गया है कि भाजपा की सरकार ने 6 जून को मंदसौर में किसानों पर गोली चलवाई थी। ऐसे में 6 जून को वो लोग किसानों की समस्या जानने के लिए पहुंचे थे लेकिन किसानों और मजदूरों की परेशानी पूछने पर भाजपा ने उन पर केस दर्ज करवा दिया।

बता दें कोरोना वायरस के फैलने के बाद देशभर में भीड़ इकट्ठा करने जलसा-जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। हालांकि देश में कोरोना के मामले लॉकडाउन और पाबंदियों के बाद भी बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,971 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान देश में 287 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+